Jhula Mehndi Design for Sawan: हाथों पर झूला और दिल में सजन… इन डिजाइनों से सजाएं अपना सावन

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jun, 2025 12:57 PM

jhula mehndi design for sawan

सावन का महीना बिहार की महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस पावन महीने में हरियाली तीज, रक्षाबंधन जैसे कई त्योहार आते हैं, जिनमें मेहंदी लगाना पारंपरिक श्रृंगार का हिस्सा बन जाता है।

Jhula Mehndi Design for Sawan: सावन का महीना बिहार की महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस पावन महीने में हरियाली तीज, रक्षाबंधन जैसे कई त्योहार आते हैं, जिनमें मेहंदी लगाना पारंपरिक श्रृंगार का हिस्सा बन जाता है। सावन की फुहारों के बीच हाथों में रचती खूबसूरत मेहंदी महिलाओं के रूप को और भी आकर्षक बना देती है। इस सावन अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो झूला थीम मेहंदी डिजाइनों की ये कलेक्शन आपके लिए है।

शिव-पार्वती और झूला थीम से पाएं डिवाइन लुक

PunjabKesari

अगर आप अपने हाथों में आध्यात्मिकता और परंपरा का संगम चाहती हैं, तो एक हाथ में भगवान शिव और माता पार्वती की आकृति बनाएं। उंगलियों पर "ॐ नमः शिवाय" और "श्री" लिखें, जबकि दूसरी हथेली पर झूले में बैठी महिला की डिज़ाइन बनाकर उसके चारों तरफ फूलों का सजावटी पैटर्न जोड़ें। यह डिजाइन तीज और सावन दोनों को समर्पित है।

दोनों हथेलियों में बनाएं झूला और पूजा की थीम

PunjabKesari

इस सावन में आप दोनों हाथों को एक-दूसरे से मिलते हुए थीम में सजा सकती हैं। एक हाथ में झूले का डिज़ाइन बनाएं और दूसरे में पूजा थाली, फूलों और पत्तियों की कलाकारी। इसमें आप चाहें तो “Happy Sawan” या “Teej Special” जैसे टेक्स्ट भी जोड़ सकती हैं।

मोर और झूला डिजाइन से पाएं रॉयल लुक

PunjabKesari

सावन और मोर का रिश्ता बहुत पुराना है। इस मौसम में मोर की झलक हर जगह मिलती है। आप एक हाथ पर मोर के नाचते हुए डिजाइन के साथ बेल-पत्तियों की सजावट कर सकती हैं, जबकि दूसरे हाथ पर झूले पर बैठी महिला की आकृति बनाएं। हथेली से कलाई तक मोर की पूंछ जैसा डिजाइन हाथों को और भी आकर्षक बना देता है।

बैक हैंड झूला मेहंदी भी है बेस्ट ऑप्शन

PunjabKesari

अगर आप हथेली की बजाय हाथ की पीठ पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो झूला मेहंदी वहां भी बेहतरीन लगती है। आप दोनों हाथों की पीठ पर एक जैसे डिजाइन बना सकती हैं, जिसमें एक छोटे बच्चे को झूले पर बैठा दिखाया जाए और उसके चारों ओर फूल और पत्तियों का सुंदर काम किया गया हो।

सिंपल और मिनिमलिस्ट डिज़ाइन पसंद है? तो यह ट्राई करें

PunjabKesari

अगर आप ज्यादा भारी डिजाइन पसंद नहीं करतीं, तो मिनिमल झूला मेहंदी आपके लिए एकदम सही है। एक हाथ पर पेड़, झूला और उस पर बैठी लड़की का डिज़ाइन बनाएं। नीचे घास और उंगलियों पर चिड़िया या पत्तियों का हल्का काम मेहंदी को क्लासी लुक देता है।

पर्सनलाइज्ड झूला मेहंदी 

PunjabKesari

इस सावन आप अपने मेहंदी डिज़ाइन को पर्सनल टच दे सकती हैं। झूले के नीचे या हाथ की कलाई पर अपने पति या घर के किसी खास व्यक्ति का नाम लिखवाएं। इससे डिजाइन भी खास बनती है और आपकी भावनाएं भी जुड़ जाती हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!