BJP मे एंट्री के बाद श्रेयसी सिंह का पहला बयान- बिहार को बनाना चाहती हैं आत्मनिर्भर राज्य

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Oct, 2020 05:04 PM

shreyasi singh s first statement after entry into bjp

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) से पहले दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी और राष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह दो दिन पहले भारतीय जनता (BJP) पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी में शामिल होने के...

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) से पहले दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी और राष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह दो दिन पहले भारतीय जनता (BJP) पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी में शामिल होने के बाद श्रेयसी सिंह का पहला बयान सामने आया है।

राजनीति में एंट्री करने के बाद पटना पहुंचीं श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि वे आत्मनिर्भर भारत के तहत बिहार को भी आत्मनिर्भर प्रदेश बनाना चाहती हैं। वे खेल के क्षेत्र से जुड़ी हैं, इसलिए चाहती हैं कि बिहार में खेलों को बढ़ावा मिले। उन्होंने खेल क्षेत्र में बच्चों की मदद करने का वादा किया।

इसके साथ ही श्रेयसी ने बिहार की स्‍वास्‍थ्‍य व्यवस्था पर भी में विशेष ध्यान देने की बात कही। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी करेगी। चिराग पासवान (Chirag Paswan) के राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग होने पर श्रेयसी ने कहा कि जो बिहार की बेहतरी चाहते हैं, उन्हें शुभकामनाएं।

बता दें कि दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी और राष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो हुई थीं। भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में उनका स्वागत किया। श्रेयसी के साथ उनकी मां भी मौजूद थीं। समझा जाता है कि श्रेयसी सिंह बांका की अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। बिहार के जमुई जिले से आने वाली श्रेयसी का राजनीति में यह पहला पड़ाव है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!