भाभी को ननद से हुआ प्यार, शादी कर 5 महीने से रह रहे थे साथ...फिर बड़ी बहन बनी दीवार

Edited By Khushi, Updated: 18 Feb, 2023 03:49 PM

sister in law fell in love with sister in law

आपने हमेशा ये सुना या देखा होगा कि देवर के साथ भाभी को प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली या जीजा को साली से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली, लेकिन कभी आपने ये सुना है कि भाभी को ननद से प्यार हो गया

समस्तीपुर: आपने हमेशा ये सुना या देखा होगा कि देवर के साथ भाभी को प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली या जीजा को साली से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली, लेकिन कभी आपने ये सुना है कि भाभी को ननद से प्यार हो गया और दोनों ने पति की रजामंदी से शादी कर ली। जी हां, बिहार के समस्तीपुर जिल से एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है जहां भाभी को अपनी छोटी ननद से प्यार हो गया। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगीं।

भाभी को अपनी छोटी ननद से हुआ प्यार
मामला जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव का है। यहां भाभी को अपनी छोटी ननद से प्यार हो गया। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगीं। महिला का पति और उसके 2 बच्चे भी साथ रहने लगे, लेकिन इस कहानी में ट्वीस्ट तब आता है जब इसी बीच बड़ी बहन जबरदस्ती छोटी बहन को ले गई, जिसके बाद महिला अपने पति और दोनों बच्चे के साथ पुलिस के पास पहुंच गई। अपनी पत्नी यानी छोटी ननद को वापस लाने के लिए पुलिस से मांग करने लगी। जब पुलिस के पास ये मामला आया तो पुलिस भी हैरान रह गई।

पति को नहीं है शादी से ऐतराज
दरअसल, शुभ कला देवी की गांव के प्रमोद से 2013 में शादी हुई थी। पति किराने के दुकान चलाता है। दोनों के 2 बच्चे हैं। इसी दौरान शुभ कला को अपनी ननद सोनी देवी से प्यार हो गया। उसने ननंद सोनी से शादी भी रचा ली। दोनों दांपत्य जीवन जीने लगे। शुभ कला को अपनी ही ननद से शादी करने की जानकारी उसके पति प्रमोद को भी है। थाने में शिकायत करने शुभ कला के साथ आया उसका पति प्रमोद भी पहुंचा था। उसे दोनों के रिश्ते से कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन दोनों की रजामंदी के कारण वह कुछ नहीं बोल सका। उसने कहा कि शुभ कला को जो अच्छा लगता है वही करें। वह उसके फैसले के साथ है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
वहीं थाने में शिकायत दर्ज कराने आई शुभ कला से जब पूछा गया कि उसका पति है फिर भी उसने अपनी ननद से शादी कर ली। इस पर उसने कहा कि पति हुआ तो क्या, प्यार तो मैं सोनी से करती हूं। बिना उसके जी नहीं सकती। शुभ कला का का कहना है कि बीते शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उसकी बड़ी ननद उषा देवी 10-15 लोगों के साथ उसके घर पहुंची। उसकी पत्नी सोनी कुमारी को अपने साथ उठाकर ले गई। शुभ कला ने अपनी बड़ी ननद उषा देवी पर सोनी का अपहरण कर लिए जाने की बात कही हैं। शुभ कला का कहना है कि वह सोनी से बेहद प्यार करती है, उसके बिना रह नहीं सकती। वहीं इस पूरे मामले पर आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!