चुनाव में मां को मुखिया बनाने के लिए अमेरिका से मुंगेर पहुंचा बेटा, बोला- एक वोट से होता है जीत-हार का फैसला

Edited By Nitika, Updated: 24 Nov, 2021 05:58 PM

son came home from america to vote for mother

बिहार पंचायत चुनाव का आज आठवें चरण का मतदान शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस चरण में 36 जिलों के 55 प्रखंडों की 822 पंचायतों में वोटिंग हुई। वहीं मुंगेर में मां को वोट देने के लिए अमेरिका से बेटा घर आया। उसने कहा कि मां को मुखिया बनाने के लिए...

 

मुंगेरः बिहार पंचायत चुनाव का आज आठवें चरण का मतदान शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस चरण में 36 जिलों के 55 प्रखंडों की 822 पंचायतों में वोटिंग हुई। वहीं मुंगेर में मां को वोट देने के लिए अमेरिका से बेटा घर आया। उसने कहा कि मां को मुखिया बनाने के लिए बाहर से आया हूं।

दरअसल, मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड के 11 पंचायतों में वोटिंग हुई। एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी सुधीर यादव की पत्नी बीणा यादव मुखिया पद की प्रत्याशी हैं। मां को चुनाव जीताने के लिए उनका बेटा विकास अमेरिका के टेक्सास शहर से मुंगेर स्थित अपने घर पर पहुंचा। वहीं वोट देने के बाद विकास ने कहा कि एक वोट से जीत-हार का फैसला हो जाता है इसलिए वह अपनी मां के पक्ष में वोट देने के लिए अमेरिका से मुंगेर आया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बता दें कि विकास अमेरिका में आईटी कंसल्टेंट हैं। विकास के साथ उनका भाई विवेक भी दिल्ली से बरियारपुर मां के पक्ष में वोट देने के लिए आया। अपने पिता के साथ दोनों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!