मौत ऐसे बनी काल... जन्मदिन पार्टी से लौट रहे 3 युवकों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, 1 की मौत; 2 घायल

Edited By Harman, Updated: 15 Apr, 2026 10:10 AM

speeding out of control scorpio crashes into a tree  one dead two injured

बिहार के सासाराम से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar Road Accident News : बिहार के सासाराम से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात नगर निगम सासाराम के पुरानी जीटी रोड स्थित साहू सिनेमा के समीप हुआ है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पासवान के रूप में हुई है। घायलों में 27 वर्षीय प्रतिक राज और 26 वर्षीय जयप्रकाश कुमार है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार होकर तीन युवक किसी जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान गाड़ी की स्पीड तेज होने के कारण पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही सासाराम नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं घटना का भयावह मंजर देख लोगों की रुह कांप गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!