नीतीश कुमार ने कहा- जलवायु संरक्षण के प्रति सभी को जागरुक करने की जरूरत

Edited By Nitika, Updated: 16 Jun, 2021 10:20 AM

statement of nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जलवायु संरक्षण के प्रति जागरुकता पर बल देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कई कदम उठाए हैं।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जलवायु संरक्षण के प्रति जागरुकता पर बल देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कई कदम उठाए हैं।
PunjabKesari
नीतीश कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने इस क्रम में कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में विकास के कई कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कई कदम उठाए हैं। वृक्षारोपण के साथ-साथ जल संरक्षण को लेकर भी कार्य किए जा रहे हैं। राज्य के बंटवारे के बाद बिहार का हरित आवरण 9 प्रतिशत रह गया था। वर्ष 2012 में हरियाली मिशन की स्थापना की गई और 24 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 करोड़ पौधे में से अबतक लगभग 22 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। अब राज्य का हरित आवरण 15 प्रतिशत से अधिक हो चुका है, सरकार ने इसे 17 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य रखा है और उसके लिए तेजी से वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। 5 जून 2020 से 9 अगस्त 2020 तक 2 करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन उससे अधिक 3 करोड़ 94 लाख वृक्षारोपण किया गया। 5 जून 2021 को 5 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के बाद उनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!