ISI के अंडरकवर एजेंट की तरह बर्ताव कर रहे हैं सलमान खुर्शीद: संजय जायसवाल

Edited By Nitika, Updated: 12 Nov, 2021 06:10 PM

statement of sanjay jaiswal

बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की टिप्पणी को लेकर हमला बोला और उनकी तुलना पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अंडरकवर एजेंट से की है।

पटनाः बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की टिप्पणी को लेकर हमला बोला और उनकी तुलना पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अंडरकवर एजेंट से की है।

डॉ. संजय जायसवाल ने खुर्शीद की तुलना आईएसआई के अंडरकवर एजेंट से करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस नेताओं के मन में देश के बहुसंख्यक समाज के प्रति कितना जहर भरा है, सलमान खुर्शीद की किताब उसका जीवंत उदाहरण है। जिन हिंदुओं ने धर्म के आधार पर अपना मुल्क बांटने के बाद भी हिंदुस्तान में धर्म-निरपेक्षता का झंडा बुलंद किये रखा तथा जिनके कारण कांग्रेस और सलमान खुर्शीद ने इतने दिनों तक सत्ता सुख भोगा, उसकी तुलना लाखों लोगों की हत्या करने वाले बोको हराम और आईएसआईएस जैसे दुर्दांत आतंकी संगठनों से या तो कोई मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति कर सकता है या देश की छवि बिगाड़ने में लगी आईएसआई जैसी ताकतों का साथ दे रहा कोई शख्स। कांग्रेस को बताना चाहिए कि सलमान खुर्शीद दोनों में से कौन हैं।''

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि खुर्शीद की बातों में रत्ती भर भी सच्चाई होती और यदि हिंदुत्व वाकई में आईएसआईएस और बोको हराम जैसा होता तो वह ऐसा लिखना तो दूर, ऐसा सोचने तक की हिम्मत नहीं कर पाते। भारत में रहकर हिंदुत्व के खिलाफ इतनी घटिया और अपमानजनक बात कहने में वह इसीलिए सक्षम हैं क्योंकि हिंदुत्व सदैव सहिष्णु रहा है, वरना किसी भी इस्लामिक बहुसंख्यक देश में कोई भी व्यक्ति वहां के बहुसंख्यकों के धर्म के खिलाफ लिखने की कल्पना भी नहीं कर सकता है।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि हाल ही में बंग्लादेश में दुर्गा पूजा के दिन बहुसंख्यक समाज के लोगों ने ही अपने धर्म ग्रंथ को अपमानित किया और इसका इल्जाम हिंदुओं पर लगाकर न केवल हिंदुओं की हत्या कर दी, बल्कि सैकड़ों घरों को राख कर डाला। उन्होंने कहा कि यही अंतर है हिंदू बहुल देश में और इस्लाम बहुल देश में।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!