अनंत सिंह को सजा होने से फिर सामने आया RJD का असली चेहरा: सुशील मोदी

Edited By Nitika, Updated: 22 Jun, 2022 09:57 AM

statement of sushil modi

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एके-47 राइफल बरामदगी मामले में विधायक अनंत सिंह को सजा होने से एक बार फिर साबित हुआ कि राजद अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों की पार्टी हैं।

 

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एके-47 राइफल बरामदगी मामले में विधायक अनंत सिंह को सजा होने से एक बार फिर साबित हुआ कि राजद अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों की पार्टी हैं। साथ ही इसके सरगना चारा घोटाला के सभी मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव हैं।

भाजपा के राज्यसभा सांसद मोदी ने बयान जारी कर कहा कि चारा घोटाला में तत्कालीन मुख्यमंत्री के अलावा तीन मंत्री- विद्यासागर निषाद, चंद्रदेव प्रसाद वर्मा और भोला राम तूूफानी को इस्तीफा देकर जेल जाना पड़ा था। राजद के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन को अलकतरा घोटाले में सजा हुई। उन्होंने कहा कि नाबालिग छात्रा से बलात्कार के मामले में राजद विधायक राजबल्लभ यादव को सजा हुई और ऐसे ही मामले में पार्टी के संदेश से विधायक अरुण यादव फरार चल रहे हैं।

वहीं सुशील मोदी ने कहा कि राजद ने हत्या-अपहरण के कई मामलों में सजायाफ्ता सीवान के बाहुबली शहाबुद्दीन को आजीवन संरक्षण दिया था। राजद के राज्यसभा सदस्य एडी सिंह को फर्टिलाइजर घोटाले में जेल जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जिस दल में अपराधी चरित्र के लोग भरे पड़े हैं और प्रथम परिवार के कई सदस्य जमानत पर हैं, वे बिहार के गरीबों-युवाओं के मसीहा बनने के लिए नित नई नौटंकी करते हैं। राजभवन मार्च भी नाटक था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!