डबल इंजन की NDA सरकार में सूबे के विकास को मिली है रफ्तार: उमेश सिंह कुशवाहा

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Feb, 2025 03:35 PM

statement of umesh singh kushwaha

कुशवाहा ने शनिवार को खगड़िया एवं बेगूसराय जिले में राजग कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विकास का कारवां यूं ही अनवरत आगे बढ़ता रहे इसके लिए राजग कार्यकर्ताओं को ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश' के सामूहिक संकल्प को साकार करने की दिशा में...

खगड़िया/ बेगूसराय: बिहार जनता दल यूनाईटेड (JDU) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने कहा कि डबल इंजन की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार में सूबे के विकास को रफ्तार मिली है।

कुशवाहा ने शनिवार को खगड़िया एवं बेगूसराय जिले में राजग कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विकास का कारवां यूं ही अनवरत आगे बढ़ता रहे इसके लिए राजग कार्यकर्ताओं को ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश' के सामूहिक संकल्प को साकार करने की दिशा में अपनी पूरी ताकत झोंक देना है। अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हमें कोई भी कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य का चुनाव होगा और विकास को नई दिशा देगा।

कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि हमारा बिहार आज सुशासन, शांति और सर्वांगीण विकास पर्याय बनकर उभरा है। हमारे नेता ने न्याय के साथ विकास के मूलमंत्र को धरातल पर उतारते हुए हर शोषित और वंचित वर्गों का विकास सुनिश्चित किया है। उनका स्पष्ट मानना है कि बिहार को उस ऊंचाइयों पर लेकर जाना है, जहां से चाहकर भी कोई इसे नीचे न ला सके। 

जदयू अध्यक्ष ने कहा कि हताश और निराश विपक्ष झूठ के सहारे जनता को भरमाने की कोशिश कर रहा है लेकिन हमें उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार होने से बिहार के विकास को नई रफ्तार मिली है। प्रदेश के चौमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय बजट में बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है। जिसका लाभ 14 करोड़ प्रदेशवासियों को होगा। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!