Bihar Elections: '2025 की चुनावी रणभूमि में जीत का नया इतिहास रचेगा NDA', JDU बोली- विपक्ष के पास न नीति और ना ही नेता

Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Feb, 2025 12:04 PM

nda create a new history of victory in the electoral battlefield of 2025 jdu

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने दावा किया है कि 2025 की चुनावी रणभूमि में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) जीत का नया इतिहास रचेगा। मधुबनी जिले के रहिका पोखरौनी खेल मैदान में...

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने दावा किया है कि 2025 की चुनावी रणभूमि में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) जीत का नया इतिहास रचेगा।        

परिवारवादी ताकतों का नकारात्मक मंसूबा ध्वस्त करना है- Umesh Kushwaha

मधुबनी जिले के रहिका पोखरौनी खेल मैदान में शनिवार को आयोजित राजग कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते उमेश कुशवाहा ने कहा कि 2025 की चुनावी रणभूमि में राजग (NDA) जीत का नया इतिहास रचेगा। पांचों दलों के तमाम कार्यकर्तागण पूरे जोश एवं जज्बा के साथ विपक्षी ताकतों को परास्त करने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। राजग के पांचों प्रदेश अध्यक्ष गण ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश' के एक लक्ष्य, एक उद्देश्य और एक संकल्प को साकार करने के लिए सभी जिलों में जा रहे हैं और तमाम कार्यकर्ता जनों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के हर स्तर पर आपसी एकजुटता बनाए रखने की अपील की और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) में परिवारवादी ताकतों का नकारात्मक मंसूबा ध्वस्त करना है।        

विपक्ष के पास न नीति और ना ही नेता- Umesh Kushwaha

कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘नए भारत' एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ‘नए बिहार' के निर्माण में समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। लोक कल्याण की दिशा में 500 से अधिक विकास योजनाएं प्रदेश में चल रही है, जिससे समाज के सभी तबकों को व्यापक लाभ हुआ है। प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना हमारे नेता की हमेशा से प्रतिबद्धता रही है। उन्होंने कहा कि देश में पीएम मोदी (PM Modi) एवं बिहार में नीतीश कुमार का दूर-दूर तक कोई विकल्प नहीं है। वहीं, विपक्ष के पास न नीति और ना ही नेता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!