Edited By Harman, Updated: 21 Jun, 2025 09:54 AM

बिहार में पश्चिमी चंपारण के बेतिया पुलिस जिला में पदस्थापित दारोगा देव कुमार सिंह को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप लगा है कि नौकरी लगवाने के लिए दारोगा देव कुमार सिंह ने दस लाख की उगाही कर ली और अब पैसा लौटाने से भी...
बेतिया: बिहार में पश्चिमी चंपारण के बेतिया पुलिस जिला में पदस्थापित दारोगा देव कुमार सिंह को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने शुक्रवार को बताया कि उसके विरुद्ध साठी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दारोगा पर नौकरी लगवाने के लिए अवैध राशि की वसूली का आरोप है। उन्होंने बताया कि साठी थाना क्षेत्र के एक निवासी ने आरोप लगाया है कि उससे नौकरी लगवाने के लिए दारोगा देव कुमार सिंह ने दस लाख की उगाही कर ली और अब पैसा लौटाने से भी इंकार कर रहे है। इसके पूर्व दारोगा के विरुद्ध पटना जिला के एक थाने में भी प्राथमिकी दर्ज है।
फिलहाल पुलिस केंद्र में वह पदस्थापित थे। जहां से साठी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उसे गिरफ्तार करवाया गया है। न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी की जा रही है।