रिश्वतखोर टीचर पर निगरानी का शिकंजा, पैसे लेते ही रंगे हाथ दबोचा

Edited By Harman, Updated: 17 Mar, 2026 09:47 AM

teacher arrested for accepting a bribe of 17 000 in nalanda bihar

Bihar News : बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को नालंदा जिले में चंडी प्रखंड प्रसाधन केन्द्र के संसाधन शिक्षक मनोज कुमार वर्मा को 17 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया।

Bihar News : बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को नालंदा जिले में चंडी प्रखंड प्रसाधन केन्द्र के संसाधन शिक्षक मनोज कुमार वर्मा को 17 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया। 

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र निवासी और परिवादी धर्मेन्द्र कुमार ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी कि चंडी की प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा अंतर वेतन एवं वार्षिक वेतन वृद्धि भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर पटना ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्ता अमरेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। 

सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी अभियकुत पुष्पा कुमारी ने रिश्वत की राशि स्वयं लेने के बजाये मनोज कुमार वर्मा को देने के लिए कहा। इस आलोक में प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार वर्मा को 17 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए प्रखण्ड संसाधन केन्द्र, चण्डी स्थित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे पटना निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!