तेजस्वी ने कृषि सुधार विधेयक को बताया किसानों के साथ धोखा, कहा- RJD लड़ेगा आर-पार की लड़ाई

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Sep, 2020 10:21 AM

tejaswi told agriculture reform bill cheated farmers

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejaswi Prasad Yadav) ने कृषि सुधार विधेयक को किसानों के साथ धोखा बताया। साथ ही उन्होंने कृषकों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejaswi Prasad Yadav) ने कृषि सुधार विधेयक को किसानों के साथ धोखा बताया। साथ ही उन्होंने कृषकों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।

तेजस्वी ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार नए कृषि सुधार विधेयकों के जरिए किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। केंद्र और बिहार की राजग (NDA) सरकार किसानों के साथ बड़ा धोखा कर रही है, जिसे उनकी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और किसानों के हितों की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि नए कृषि विधेयक के विरोध में उनकी पार्टी 25 सितंबर को पूरे प्रदेश में सड़क पर उतरेगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस किसान ने पेट भरा आज उसी किसान के पेट पर प्रहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में किसानों की स्थिति तो पहले से ही दयनीय है और अब इस नए कानून से वे और बेबस हो जाएंगे। बिचौलियों के कारण पहले ही उपज की सही कीमत किसानों को नहीं मिल पा रही थी और अब वे बड़ी-बड़ी कंपनियों के गुलाम हो जाएंगे। तेजस्वी कहा कि राजद हमेशा से किसानों के साथ रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि जय जवान-जय किसान का नारा हमेशा से रहा है और यह आगे भी बुलंद रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!