विक्रमशिला सेतु के समानांतर नए पुल के निर्माण की निविदा जारीः पथ निर्माण मंत्री

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jul, 2020 09:58 AM

tender for construction of new bridge parallel to vikramashila bridge continues

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बताया कि भागलपुर जिले में गंगा नदी पर विक्रशिला सेतु के समानांतर बनने वाले चार लेन के नए पुल का निर्माण कराने के लिए निविदा जारी कर दी गई है।

पटनाः बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बताया कि भागलपुर जिले में गंगा नदी पर विक्रशिला सेतु के समानांतर बनने वाले चार लेन के नए पुल का निर्माण कराने के लिए निविदा जारी कर दी गई है।

नंदकिशोर यादव ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशिला सेतु के समानांतर चार लेन पुल की निविदा जारी कर दी है। इसके निर्माण के लिए 1116.72 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण के लिए निविदा भरने की अंतिम तारीख 10 सितंबर 2020 तय की गई है।

मंत्री ने बताया कि बिहार के लिए घोषित प्रधानमंत्री पैकेज में शामिल पुल निर्माण की इस परियोजना को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पुल बनने के बाद अगले 10 वर्षों तक इसका संरक्षण पुल निर्माण करने वाली एजेंसी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान सेतु से 50 मीटर दूर पूरब में बनने वाले 4.367 किलोमीटर लंबे इस पुल में 68 पाए होंगे।

नंदकिशोर ने बताया कि पुल के निर्माण के लिए 21.3 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी। 2.2 हेक्टेयर सरकारी भू खंड उपलब्ध है। शेष 19.1 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण राज्य सरकार अपने कोष से करेगी। इसके लिए 51 करोड़ रुपए भागलपुर के समाहर्ता को उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित पुल के नीचे पानी का जहाज निकल जाए इसके लिए इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त जगह दी जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!