सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला युवक दिल्ली से गिरफ्तार, साली से सिम लेकर रचा था पूरा षडयंत्र

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Nov, 2024 12:31 PM

the youth who threatened mp pappu yadav was arrested from delhi

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम महेश पांडे है, जिसे दिल्ली...

पटना/पूर्णिया: बिहार पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि उसने राष्ट्रीय राजधानी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने हाल ही में खुद को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी बताकर निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव को धमकी दी थी।

पुलिस ने यादव के संसदीय क्षेत्र पूर्णिया में एक बयान जारी कर बताया कि सोशल मीडिया और मुख्यधारा की मीडिया में आई खबरों के आधार पर मामला दर्ज किया गया और फोन करने वाले की पहचान दिल्ली निवासी महेश पांडे के रूप में हुई है। यादव ने कथित तौर पर ‘दुबई के एक नंबर से' फोन कॉल आने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने हालांकि, स्पष्ट किया कि उसे अभी तक पांडे का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध नहीं मिला है। उसने बताया कि गिरफ्तार पांडे से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पांडे ने स्वीकार किया है कि उसने सांसद से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया था।

आरोपी ने बताया कि संपर्क करने के लिए उसने संयुक्त अरब अमीरात में रह रही अपनी साली के सिम कार्ड का इस्तेमाल किया। पुलिस के मुताबिक पांडे ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के तुरंत बाद बिश्नोई के खिलाफ यादव के गुस्से की खबर आने के बाद कथित तौर पर यह शरारत की थी। उसने सांसद का फोन नंबर गूगल से खोजा था। यादव ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा था कि यदि उन्हें कानून द्वारा अनुमति दी गई तो वह बिश्नोई गिरोह को 24 घंटे के भीतर खत्म कर सकते हैं। बिश्नोई के सिद्दीकी मामले से जुड़े होने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि जिस मोबाइल सेट से पांडे ने कॉल किया था उसे सिम कार्ड सहित जब्त कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!