Tejashwi Birthday: 31 साल के हुए तेजस्वी यादव, राहुल गांधी सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई

Edited By Nitika, Updated: 09 Nov, 2020 02:48 PM

these leaders congratulated tejashwi yadav birthday

राजद नेता तेजस्वी यादव आज 31 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी है।

 

पटनाः राजद नेता तेजस्वी यादव आज 31 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी है।

राहुल गांधी ने बिहार में महागठबंधन के सहयोगी राजद के नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘‘तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य का शुभाषीश!'' लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राजद नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है आप दीर्घायु हों और अपने जीवन को सफल बनाने में कामयाब रहे। आज आप का जन्मदिन है भगवान के दर्शन व आशीर्वाद से आप का दिन शुभ हो। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राजद नेता को बधाई देते हुए लिखा कि Birthday greetings to Shri @yadavtejashwi Ji. May God bless you good health and long live.

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तेजस्वी यादव को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि तेजस्वी यादव को ऐतिहासिक जन्मदिन की बधाई एवं अति-उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! इसके अतिरिक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि Happy birthday @yadavtejashwi ji. Wishing you a long and healthy life. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी है। Wishing you a very happy birthday @yadavtejashwi ji. May you be blessed with happiness, good health and a long life.

बता दें कि तेजस्वी यादव तब चर्चा में आए जब बिहार विधान सभा के लिए पूरे हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल में महागठबंधन को सत्ता के करीब आते हुए दिखाया गया। वह महागठबंधन की मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार है और आज उनका 31वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम मंगलवार को आएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!