Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Nov, 2023 02:07 PM

बिहार में अपराधियों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। वह आए दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पर किसान के घर घुसे चोरों ने लाखों रुपए के गहने व नकद की चोरी कर ली। इस घटना के बाद...
पटनाः बिहार में अपराधियों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। वह आए दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पर किसान के घर घुसे चोरों ने लाखों रुपए के गहने व नकद की चोरी कर ली। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना फतुहा थाना क्षेत्र के नत्थोपुर की है। बताया जा रहा है कि देर रात नत्थोपुर निवासी अमन के मकान से चोरों ने बीस लाख के गहने सहित ढाई लाख रुपए नगद की चोरी कर ली। वहीं, चोर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि अमन एक किसान है। परिवार वालों ने बताया कि घर के सारे सदस्य सोए हुए थे, तभी चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया हैं। चोरी के बारे में परिवार वालों को सुबह पता चला है। गौरतलब हो कि राजधानी पटना में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर बिना किसी भय के वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।