श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को सभी जरूरी सुविधाएं देगा पर्यटन विभाग, आवासन के लिए 800 बेड के टेंट सिटी की सुविधा

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jul, 2023 01:59 PM

tourism department will provide all facilities to devotees in shravani

Shravani Mela 2023: बिहार पर्यटन श्रावणी मेला को बढ़ावा देने एवं कांवरिया पथ में मौलिक पर्यटकीय नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सुल्तानगंज से बिहार सीमा तक विभिन्न स्थलों पर पर्यटक सहायता केन्द्र होंगे, जहां...

पटना: विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को पर्यटन विभाग सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान करेगा। सचिव अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं व कांवरियों को आवासन, शौचालय, पेयजल, कांवर स्टैंड, फूड कियोस्क आदि के साथ मनोरंजन तक की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा है। 

PunjabKesari

कुल 800 बेड के टेंट सिटी का निर्माण
कांवरियों/श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बांका जिलान्तर्गत अबरखा में 600 बेड की टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है, जिसमें पेयजल, शौचालय, कांवर स्टैंड, साफ-सफाई, बिजली, दर्पण आदि सुविधा होंगे। पूरे मेला अवधि में यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुंगेर के खैरा में श्रद्धालुओं के आवासन के लिए 200 बेड की टेंट सिटी की सुविधा रहेगी। बिहार पर्यटन के आधिकारिक मोबाइल एप पर मेला से जुड़ी सभी जरूरी सूचनाएं, मोबाइल नंबर और सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। सुल्तानगंज से दुम्मा तक कुल 11 अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्रों में सभी आवश्यक जानकारियां, ब्रॉशर मुफ्त में मुहैया कराए जाएंगी। श्रावणी मेला के उद्घाटन के अवसर पर 4 जुलाई को सुल्तानगंज में प्रसिद्ध पार्श्वगायक कैलाश खेर की भक्तिमय प्रस्तुति होगी। 

PunjabKesari

विभिन्न स्थलों पर होंगे पर्यटक सहायता केन्द्र
बिहार पर्यटन श्रावणी मेला को बढ़ावा देने एवं कांवरिया पथ में मौलिक पर्यटकीय नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सुल्तानगंज से बिहार सीमा तक विभिन्न स्थलों पर पर्यटक सहायता केन्द्र होंगे, जहां कावरियों/श्रद्धालुओं को सूचना एवं सहयोग प्रदान की जाएगी। मेला में कांवर स्टैंड, चलंत शौचालय एवं स्थायी रेन सेल्टर, मार्गीय सुविधा, बिजली, पानी, साफ-सफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम की तैयारियों को पर्यटन निदेशक विनय कुमार राय, उपनिदेशक प्रदीप गुप्ता, बिहार राज्य पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर, महाप्रबंधक अभिजीत कुमार अंतिम रूप दे रहे हैं। 

पर्यटन विभाग, बिहार सरकार द्वारा स्थायी  संरचनाओं में दी गई सुविधाएं:- 
- सुल्तानगंज- सुल्तानगंज घाट एवं अजगैबीनाथ में चेंजिंग रूम, सोलर लाईट एवं बैठने हेतु बेंच की व्यवस्था की गई है।
- धांधी बेलारी- रेन शेल्टर, धांधी बेलारी में स्वास्थ्य सुविधा, पुरुष/महिला शौचालय।
- रेन शेल्टर, मुंगेर- यहां सिटींग हॉल, जिसमें पुरुष/महिला शौचालय।
- मार्गीय सुविधा, जलेबिया, बांका:  भोजन स्थल- फूड कियोस्क, एटीएम/दुकान, स्वागत कक्ष, पर्यटक सूचना केन्द्र, (प्रथम तल में हॉल एवं पुरुष/महिला शौचालय)
- रेन शेल्टर, लुल्हा, शिवलोक, बांका:- यहां सिटींग हॉल, स्वास्थ्य सुविधा, पुरुष/महिला शौचालय।
- कैफेटेरिया, टंकेश्वर, बांका:  भोजन स्थल, पैंट्री-किचेन स्थल एवं शौचालय।
- मार्गीय सुविधा, सूईया, बांका :- भोजन स्थल, फूड कियोस्क, ए.टी.एम./ दुकान, स्वागतकक्ष, पर्यटक सूचना केन्द्र, पुरुष/महिला (प्रथम तल में हॉल एवं पुरुष/महिला शौचालय)
- रेन शेल्टर, सूईया, बांका:- सिटींग हॉल, स्वास्थ्य सुविधा, पुरुष / महिला शौचालय (प्रथम तल में हॉल एवं पुरुष / महिला शौचालय)
- सिटींग शेल्टर, सूईया:- सिटींग प्लेटफार्म, पर्यटक सूचना केंद्र, रेन शेल्टर।
- रेन शेल्टर, चिहूतजोर, बांका:- सिटींग हॉल, पुरुष/महिला शौचालय।
- कैफेटेरिया, चिहूतजोर, बांका:- भोजन स्थल, फूड कियोस्क, स्वागतकक्ष, पुरुष/महिला शौचालय (प्रथम तल में डोरमेट्री हॉल एवं सामान्य शौचालय)
- सिटींग शेल्टर, इनारावरण- सिटींग प्लेटफॉर्म 
- सूचना कियोस्क, बांका:- मोजमा सूईया, लूल्हा शिवलोक, जलेबिया, चिहूतजोर पर्यटक सूचना केन्द्र, फर्स्ट एड पुलिस कंट्रोल रूम.
- बेंच, कांवरिया सर्किट (संख्या 3366)- सुल्तानगंज से दुम्मा बिहार सीमा
- आर.सी.सी. कांवर स्टैंड (संख्या 1037)- कांवरिया सर्किट सुल्तानगंज से दुम्मा बिहार सीमा
-  सोलर स्ट्रीट लाईट (संख्या 111 )- कांवरिया सर्किट सुल्तानगंज से दुम्मा बिहार सीमा

यहां रहेंगे अस्थायी पर्यटक सूचना केन्द्र:-
1. सुल्तानगंज स्टेशन
2. बस स्टैंड सुल्तानगंज
3. सुल्तानगंज 
4. धांधी बेलारी
5. कुमरसार 
6. धौरी
7. सूईया
8. अबरखा
9. कटोरिया
10. इनारावरण
11. दुम्मा

आवासन / ठहराव व्यवस्था-
-जिलेबिया मोड़ धर्मशाला
-इनारावरण धर्मशाला
-अबरखा धर्मशाला
-गोड़ियारी धर्मशाला

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!