सड़क किनारे सो रहे 2 पशुपालकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Sep, 2020 01:46 PM

two cattlemen killed in road accident in begusarai

बिहार में बेगूसराय जिले में गुरुवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे सोए हुए दो लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले में गुरुवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे सोए हुए दो लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना बेगूसराय के रिफाइनरी पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि खगड़िया जिले के रहने वाले दो पशुपालक बाढ़ के कारण अपने मवेशियों को लेकर बेगूसराय आए हुए थे। रात्रि हो जाने के कारण दोनों भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम के निकट सड़क किनारे सोए हुए थे तभी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के नकटुटोल रहीमपुर निवासी मल्लिक यादव के 16 वर्षीय पुत्र अविनाश यादव तथा अर्जुन यादव के पुत्र खोखो यादव के रूप में की गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर दोनों शव को रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जाम कर दिया है। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!