पटना HC के मुख्य न्यायाधीश ने 2 वकीलों को दिलाई न्यायाधीश पद की शपथ, जजों की संख्या हुई 34

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Jun, 2022 11:02 AM

two lawyers take oath as judges of patna high court

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पहली बार 23 सितंबर, 2021 को उनकी नियुक्ति की सिफारिश की थी। हालांकि, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति को अधिसूचित किया था।

पटनाः पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने रविवार को वकील अंशुमान पांडे और खातिम रजा को न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पहली बार 23 सितंबर, 2021 को उनकी नियुक्ति की सिफारिश की थी। हालांकि, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति को अधिसूचित किया था।

इससे पहले, कानून मंत्रालय ने एक जून को उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में सात न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को अधिसूचित किया था। तीन दिन में कुल नौ न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ, उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 53 है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!