Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Nov, 2023 12:33 PM

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि, "जनता दल (यूनाइटेड) टूटेगी और जदयू पार्टी के लोग गीत गाएंगे-दिल के टुकड़े...
पटना: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि, "जनता दल (यूनाइटेड) टूटेगी और जदयू पार्टी के लोग गीत गाएंगे-दिल के टुकड़े हज़ार हुए, कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा।
वहीं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल(RJD) के लोग जदयू (JDU) को तोड़ने में लग गए हैं। उन्होंने कहा कि जदयू के कुछ लोगों को ललन सिंह लेकर जाएंगे और कुछ लोगों को लेकर बिजेंद्र यादव जाएंगे।" जदयू इसके बाद खंड-खंड हो जाएगी। आगे नित्यानंद राय ने कहा कि हमने नीतीश कुमार को सर पर बैठाया और उन्होंने धोखा दिया। अब नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।