Edited By Harman, Updated: 20 Mar, 2026 09:29 AM

Bihar Weather Update : बिहार में मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। राज्यभर में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 20 और 21 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में 50 km/h की रफ्तार से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट...
Bihar Weather Update : बिहार में मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। राज्यभर में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 20 और 21 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में 50 km/h की रफ्तार से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
आज और कल कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 20 मार्च को पूरे बिहार में मौसम खराब रहने के आसार हैं। राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है। शनिवार, 21 मार्च को भी मौसम का प्रभाव कम नहीं होगा। राजधानी पटना सहित सीतामढ़ी, गया, नवादा और किशनगंज तक के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
किसानों और आम जनता के लिए जरूरी सलाह
खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन और विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की अपील की है। कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा दें और मौसम साफ होने तक खेतों में छिड़काव या अन्य काम न करें। आंधी-तूफान के समय बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे शरण न लें। बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें। ओलावृष्टि की स्थिति में खिड़की-दरवाजों से दूर रहें।