18 महीने की बच्ची के गायब होने से इलाके में हड़कंप, सुराग देने वाले को 50 हजार का इनाम देगी पुलिस

Edited By Ramanjot, Updated: 11 May, 2026 03:44 PM

1 5 year old girl missing ranchi police announce 50 000 reward for information

खोड़ा कॉलोनी से शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 18 महीने की मासूम का सुराग देने वाले को पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Ranchi News : रांची पुलिस ने दो दिन पहले खोड़ा कॉलोनी स्थित अपने घर से लापता हुई 18 महीने की बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले को 50,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बच्ची शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। 

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया, "घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है।" उन्होंने कहा कि पुलिस को बच्ची के उसके घर के पास से बहने वाले किसी नाले में गिर जाने की आशंका है। पुलिस बच्ची का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच कर रही है। 


रांची शहर के पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया, "बच्ची अपने घर से लापता हुई है और अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। हमने उसकी जानकारी देने वाले को 50,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। कई थानों को अलर्ट पर रखा गया है और बच्ची की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।" 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!