रांची में 15 वर्षीय किशोरी से अपहरण के बाद सामूहिक बलात्कार, हिरासत में लिए गए 5 आरोपी

Edited By Nitika, Updated: 13 May, 2022 01:52 PM

15 year old girl gang raped in ranchi

झारखंड की राजधानी रांची में 5 पुरुषों ने 15 वर्षीय एक किशोरी का कथित रूप से अपहरण करने के बाद कार में उससे सामूहिक बलात्कार किया। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में 5 पुरुषों ने 15 वर्षीय एक किशोरी का कथित रूप से अपहरण करने के बाद कार में उससे सामूहिक बलात्कार किया। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, लड़की ने बताया कि आरोपियों ने बुधवार की रात धुरवा में रिंग रोड पर उसे जबरन कार में खींच लिया। पुलिस अधीक्षक (रांची-ग्रामीण) नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस के एक गश्ती दल को रातू थाना क्षेत्र के दलडाली में कार एक रेस्तरां के पास सड़क के किनारे मिली। उन्होंने बताया कि संदेह होने पर पुलिसकर्मी कार के पास गए और उन्होंने पाया कि लड़की रो रही थी और कार में 5 पुरुष थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

बता दें कि सभी आरोपियों की आयु 20 साल से अधिक है। पुलिस ने बताया कि किशोरी को चिकित्सकीय जांच के बाद उसके घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!