दर्दनाक हादसा: कोयना नदी पार करते समय 2 लोगों की डूबने से मौत, एक लापता

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Sep, 2026 11:39 AM

2 people died due to drowning while crossing koyna river

पुलिस अधिकारी के अनुसार, रविवार रात प्यारी सिधू (45) का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि उनके पति बोसेन सिधू (55) का शव सोमवार सुबह मिला।

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में कोयना नदी पार करते समय दो लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति लापता है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

छोटानागरा थाने के प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि बहदा गांव के रहने वाले आदिवासी दंपति एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद रविवार शाम घर लौट रहे थे। इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तेज बहाव में वे बह गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया, जो देर रात तक जारी रहा। 

पुलिस अधिकारी के अनुसार, रविवार रात प्यारी सिधू (45) का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि उनके पति बोसेन सिधू (55) का शव सोमवार सुबह मिला। उन्होंने बताया कि लापता महिला की तलाश अभी जारी है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की मदद मांगी गई है। पुलिस ने बताया कि बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!