अस्पताल आई नाबालिग को जाल में फंसाकर 2 साल तक किया शोषण, सिविल सर्जन गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Oct, 2026 03:38 PM

koderma civil surgeon arrested on charges of s xual exploitation of a minor

पुलिस के अनुसार, पीड़िता पड़ोसी हजारीबाग जिले की रहने वाली है। शिकायत के अनुसार, वह करीब दो साल पहले अपनी मां का इलाज कराने कोडरमा सदर अस्पताल आई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान सिविल सर्जन ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और वह तब से...

कोडरमा: झारखंड में कोडरमा जिले के सिविल सर्जन को नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लड़की ने यहां महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता पड़ोसी हजारीबाग जिले की रहने वाली है। शिकायत के अनुसार, वह करीब दो साल पहले अपनी मां का इलाज कराने कोडरमा सदर अस्पताल आई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान सिविल सर्जन ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और वह तब से उसका यौन शोषण कर रहा था। 

कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा, ''आरोपी सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया। नाबालिग के बयान के आधार पर शनिवार रात महिला थाने में लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।'' उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!