झारखंड में कोरोना के 39 नए मामले आए सामने, एक और मरीज ने तोड़ा दम

Edited By Nitika, Updated: 29 Jul, 2021 09:01 AM

39 patients of corona found in jharkhand

झारखंड में कोरोना के 39 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,022 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

 

रांचीः झारखंड में कोरोना के 39 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,022 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

|बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान बोकारो में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या 5,125 हो गई है। नए मामलों में बोकारो से नौ, देवघर, रामगढ़ और रांची से चार-चार मामले और पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम से तीन-तीन मामले आए हैं। गढ़वा, गिरिडीह, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, पाकुड़, पलामू और साहेबगंज जिलों से कोई मामला नहीं आया है। वर्तमान में 247 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 3,41,650 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

राज्य में मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.30 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की दर 98.45 प्रतिशत है। अब तक कुल 1,14,33,351 नमूनों की कोरोना संबंधी जांच हुई है। मंगलवार को 60,461 नमूनों की जांच हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!