झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में विशेष अपराध रोधी अभियान के दौरान 41 वांछित अपराधी गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 15 Apr, 2025 03:36 PM

41 wanted criminals arrested in east singhbhum

झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अपराध रोधी अभियान के दौरान 41 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

जमशेदपुर: झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अपराध रोधी अभियान के दौरान 41 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। 

अलग-अलग जगहों पर छापेमारी अभियान चलाकर किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के निर्देश पर रविवार को जिले में यह विशेष अपराध रोधी अभियान चलाया गया। बुलेटिन में कहा गया कि अभियान के दौरान 41 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा 611 अपराधियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ‘लॉज' एवं ‘गेस्ट हाउस' में भी छापेमारी की। पुलिस ने शराब रोधी अभियान भी चलाया।

बुलेटिन में कहा गया है कि सभी पुलिस उपाधीक्षकों, थान प्रभारियों और क्षेत्रीय निरीक्षकों ने इस अभियान में भाग लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!