झारखंड में PLFI के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, 2 पिस्तौल सहित कई सामान बरामद

Edited By Nitika, Updated: 30 Oct, 2020 11:26 AM

5 plfi militants arrested in jharkhand

झारखंड के सिमडेगा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक शम्स तवरेज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पीएलएफआई के 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके पास से 2 पिस्तौल, कुछ कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए। उन्होंने बताया कि एसडीपीओ राजकिशोर के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने पाकरटांड थाना क्षेत्र के बागबोथा खेराखापा जंगल में सघन छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने नक्सली संगठन पीएलएफआई के उग्रवादियों धर्मेन्द्र राम, संदीप राम, नंदीश्वर सिंह उर्फ किशोर सिंह और घूरन सिंह को धर दबोचा।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनमें से धर्मेन्द्र और संदीप छत्तीसगढ़ के आरा चौकी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं किशोर एवं घूरन गुमला के काटासारू सुरसांग के निवासी हैं। इन चारों के खिलाफ पाकरटांड थाने में 2 मामले दर्ज हैं। वहीं बांसजोर थाना क्षेत्र के लमडेगा जंगल से कमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश थी। उसके पास से मोबाइल मिला है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!