ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छात्रा से दरिंदगी, 50 वर्षीय शिक्षक गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Oct, 2026 05:47 PM

teacher arrested in simdega on charges of raping a female student

​​​​​​​डीएसपी ने बताया कि आरोपी शिक्षक कथित तौर पर उसी थानाक्षेत्र में स्थित अपने घर पर छात्राओं को ट्यूशन के लिए बुलाता था और उनके साथ छेड़छाड़ करता था। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले उसने कथित तौर पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्रा की नानी की ओर से करसैनी थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। 

सिमडेगा के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) रणवीर सिंह ने बताया, "प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 50 साल के आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली गई है।" 

डीएसपी ने बताया कि आरोपी शिक्षक कथित तौर पर उसी थानाक्षेत्र में स्थित अपने घर पर छात्राओं को ट्यूशन के लिए बुलाता था और उनके साथ छेड़छाड़ करता था। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले उसने कथित तौर पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डीएसपी ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!