Edited By Khushi, Updated: 25 Feb, 2026 03:07 PM

Jharkhand Plane Crash: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया के पास एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया। इसमें सात लोगों की मौत हुई है। विमान दिल्ली जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान ने भारतीय समयानुसार सुबह 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। जैसे ही विमान 6000...
Jharkhand Plane Crash: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया के पास एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया। इसमें सात लोगों की मौत हुई है। विमान दिल्ली जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान ने भारतीय समयानुसार सुबह 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। जैसे ही विमान 6000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, पायलट को तकनीकी या मौसम संबंधी समस्या का अंदेशा हुआ।
IMD ने इलाके में तूफान व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया था
विमान ने कोलकाता से संपर्क किया और खराब मौसम के कारण अपना रास्ता बदलने का अनुरोध किया, लेकिन शाम 7:34 बजे वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल माइल दक्षिण-पूर्व में विमान का कोलकाता कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया और यह रडार से भी गायब हो गया। मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही इस इलाके में तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया था।
"तूफान के कारण यह हादसा हुआ"
डीसी कीर्तिश्री ने हादसे की वजह तूफान बताई। उन्होंने कहा, “तूफान के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों में दो क्रू मेंबर और पांच अन्य लोग थे, जिनमें एक मरीज और उसके परिवार के सदस्य शामिल हैं। एविएशन मिनिस्ट्री की टीम कल दुर्घटनास्थल का दौरा करेगी और ब्लैक बॉक्स की पहचान कर आगे की जांच शुरू करेगी।”