दोस्त के साथ पैदल घर लौट रही थी नाबालिग, रास्ते में मिल गए 10 हैवान; सुनसान जगह पर ले जाकर...

Edited By Khushi, Updated: 22 Feb, 2026 05:35 PM

a minor girl was returning home on foot with a friend when she was met by 10 mon

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर 8-10 अज्ञात लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात रायडीह थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब लड़की अपने एक दोस्त के साथ घर लौट...

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर 8-10 अज्ञात लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात रायडीह थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब लड़की अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी।

8-10 हैवानों ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म 
रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने कहा, ''हमने शनिवार को लड़की के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। उसने पुलिस को बताया कि वह एक मित्र के साथ पैदल घर लौट रही थी, तभी अचानक पुरुषों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने उसके मित्र को पीटा, लड़की को जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।'' यादव ने कहा कि जांच जारी है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार
पीड़िता ने परिजनों के साथ रायडीह थाना पहुंचकर आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता ने बताया कि वह लगातार आरोपियों से छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। इसके बाद पीड़िता अपने मित्र के साथ देर रात घर पहुंची और अगले दिन सुबह परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!