जोरदार टक्कर के बाद आग का गोला बना ट्रक, देखते ही देखते 3 वाहन पूरी तरह जलकर खाक...झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा

Edited By Khushi, Updated: 27 Feb, 2026 01:13 PM

a truck erupted into a ball of fire after a violent collision burning three veh

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर के बाद कंटेनर ट्रक में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर के बाद कंटेनर ट्रक में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी
यह घटना गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर उस समय हुई जब सिगरेट लाइटर से भरे एक ट्रक को पीछे से पत्थर चिप्स लदे भारी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक में रखे लाइटरों में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़े दो अन्य मालवाहक वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते तीनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को पहले फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक और घायल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में पीछे से हुई टक्कर को ही आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!