CBI का बड़ा एक्शन: 19,500 की रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर रंगे हाथ गिरफ्तार, 2 अन्य अधिकारी हिरासत में

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Aug, 2026 02:24 PM

accounts officer arrested while accepting a bribe

​​​​​​​सीबीआई की टीम फिलहाल कार्यालय में दस्तावेजों और संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही अधिकारियों से पूछताछ कर रिश्वतखोरी के पूरे मामले और इसमें अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में सीबीआई की जांच पूरी होने के बाद...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा स्थित क्षेत्रीय लेखा कार्यालय में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई की टीम ने एक अकाउंट ऑफिसर को कथित तौर पर 19,500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान दो अन्य अकाउंट ऑफिसर्स को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सीबीआई को मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते अधिकारी को पकड़ लिया। इसके बाद कार्यालय में मौजूद दो अन्य अधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए अधिकारी अकाउंट इंचार्ज के अधीन काम करते हैं। 

यह भी पढ़ें- NH-23 पर दर्दनाक हादसा: कोयला लदा हाइवा ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर ही मौत

सीबीआई की टीम फिलहाल कार्यालय में दस्तावेजों और संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही अधिकारियों से पूछताछ कर रिश्वतखोरी के पूरे मामले और इसमें अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में सीबीआई की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!