झारखंड के इस हॉस्टल में हादसा, ट्यूशन जाते समय छज्जे की चपेट में आया 5 साल का मासूम; दौड़े-दौड़े पहुंचे माता-पिता...बच्चे को देखते ही निकल गई चीख

Edited By Khushi, Updated: 22 Feb, 2026 10:34 AM

an accident occurred at the st lawrence school hostel in lohardaga an infant w

Lohardaga News: संत लॉरेंस विद्यालय के हॉस्टल में बीते शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले 5 वर्षीय छात्र सूर्यन उरांव की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल परिवार और अभिभावकों में शोक और चिंता का माहौल है।

Lohardaga News: संत लॉरेंस विद्यालय के हॉस्टल में बीते शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले 5 वर्षीय छात्र सूर्यन उरांव की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल परिवार और अभिभावकों में शोक और चिंता का माहौल है।

ट्यूशन के लिए निकलते समय हुआ हादसा

मृतक छात्र सूर्यन उरांव कुड़ू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी गांव का रहने वाला था। उसके माता-पिता रोजगार के कारण बाहर रहते हैं और उसे स्कूल के हॉस्टल में रखकर पढ़ा रहे थे। स्कूल के प्रधानाध्यापक अजय शंकर कुमार ने बताया कि स्कूल खत्म होने के बाद सभी बच्चे हॉस्टल में थे। लंच के बाद बच्चे ट्यूशन के लिए बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान सूर्यन हॉस्टल के कमरे के बाहर बने एक छज्जे पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद उसे तुरंत झीको चट्टी में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बेड़ो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी तुरंत सूर्यन के माता-पिता को दी गई। वे रिम्स पहुंच चुके हैं। उनकी मौजूदगी में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। स्कूल प्रबंधन ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे की खबर मिलते ही हॉस्टल में रहने वाले अन्य बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंचने लगे। उन्होंने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। जानकारी के अनुसार, इस विद्यालय में कुल 520 छात्र पढ़ते हैं, जिनमें से 119 छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!