छात्रा से छेड़खानी कर रहा था सेना का जवान, CCTV में कैद हुई अश्लील हरकत; अब हुआ गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 25 May, 2026 11:43 AM

army soldier arrested for molesting a girl

बीते दिन करमटोली की रहने वाली युवती के साथ अश्लील छेड़खानी हरकत करने को लेकर लालपुर थाना में आवेदन दिया गया था। जिसकी तस्वीर भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी।

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में युवती से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने से जुड़े मामले में सेना के एक जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर लालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

बीते दिन करमटोली की रहने वाली युवती के साथ अश्लील छेड़खानी हरकत करने को लेकर लालपुर थाना में आवेदन दिया गया था। जिसकी तस्वीर भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज जांच किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा मामले के मुख्य आरोपी जिसकी पहचान विनय के रूप में हुई है को गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपी हरियाणा के भिवानी जिले के तेलंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में नामकुम स्थित यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल का जवान है। साथ ही वह सेना में पदस्थापित है। मामले की जानकारी आर्मी के यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल, नामकुम के कमांडिंग ऑफिसर को भी दे दी गई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!