अंत्योदय के साथ ‘आत्म निर्भर भारत' भाजपा का उद्देश्य: दीपक प्रकाश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 07 Apr, 2021 06:21 PM

bjp aims for  self dependent india  with antyodaya deepak prakash

प्रकाश ने मंगलवार को पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर कहा कि भाजपा ने संघर्षों के 41 वर्ष पूरे कर लिया है। उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुंबई के पहले पार्टी अधिवेशन में अटल जी ने अध्यक्ष के रूप में कहा था कि...

 

रांचीः झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने आज कहा कि अंत्योदय के साथ आत्म निर्भर भारत उनकी पार्टी का उद्देश्य है।

प्रकाश ने मंगलवार को पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर कहा कि भाजपा ने संघर्षों के 41 वर्ष पूरे कर लिया है। उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुंबई के पहले पार्टी अधिवेशन में अटल जी ने अध्यक्ष के रूप में कहा था कि 'अंधियारा छटेगा सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा'। आज भारत की संसदीय राजनीति में चारों तरफ कमल खिल रहा है। पार्टी की पहुंच गांव, गरीब, किसान से लेकर महानगरों तक है।

भाजपा सांसद ने कहा कि पार्टी ने भारत में संविधान की मर्यादाओं एवम संसदीय व्यवस्था को सम्मान दिया है। जिसके तहत राष्ट्रवाद प्रथम है। जिसे संघर्ष, बलिदान और तपस्या के साथ खड़ा किया गया है। सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्व समावेशी भाजपा पार्टी के करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम का परिणाम है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!