BJP नेता चंपई सोरेन ने स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- वीर दुर्गा सोरेन अमर रहें

Edited By Khushi, Updated: 11 Sep, 2024 10:42 AM

bjp leader champai soren late tribute paid to durga soren

झारखंड पूर्व सीएम सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन के पुत्र और सीता सोरेन के स्व पति दुर्गा सोरेन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रांची: झारखंड पूर्व सीएम सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन के पुत्र और सीता सोरेन के स्व पति दुर्गा सोरेन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  


इस दौरान चंपई सोरेन ने कहा कि पूर्व विधायक और जुझारू साथी रहे स्व दुर्गा सोरेन की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। चंपई ने कहा कि वीर दुर्गा सोरेन अमर रहें।


बता दें कि पूर्व सीएम और झामुमो के बागी रहे चंपाई सोरेन ने 30 अगस्त को बीजेपी का दामन थाम लिया था। चंपाई सोरेन के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। चंपाई सोरेन को केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड बीजेपी के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। चंपाई सोरेन सीएम पद से हटाए जाने के बाद से झामुमो से नाराज चल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो में उनका अपमान हुआ है। इसके बाद चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन के रिश्तों में खटास आ गई। चंपाई सोरेन ने 28 अगस्त को झामुमो के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। चंपाई ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!