27 जून को रांची के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Jun, 2026 05:19 PM

all schools in ranchi to remain closed on june 27 order issued

​​​​​​​जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मुहर्रम पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने में सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

School Holiday: झारखंड की राजधानी रांची में मुहर्रम पर्व के अवसर पर शनिवार को रांची जिले के अधिकांश क्षेत्रों में ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित होने और स्कूली बच्चों की आवाजाही में संभावित असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। 

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालय 27 जून को बंद रहेंगे। हालांकि, जिन विद्यालयों में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं, वे अत्यंत आवश्यक होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), रांची को पूर्व सूचना देकर परीक्षा आयोजित कर सकेंगे। 

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मुहर्रम पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने में सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!