बोकारो: प्रेमी के जाल में फंस कर पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, पुलिस के सामने किया जुर्म कबूल

Edited By Khushi, Updated: 18 Mar, 2023 10:56 AM

bokaro trapped in lover s trap wife got husband murdered

झारखंड के बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र निवासी विनोद हेंब्रम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी 25 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र निवासी विनोद हेंब्रम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी 25 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विनोद हेंब्रम की हत्या पिछले 12 मार्च 2023 कि बीते रात्रि चाकू मारकर कर दी गई थी। मृतक विनोद की पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने इस बाबत बालीडीह थाना में अज्ञात अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के उछ्वेदन के लिए बोकारो के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बालीडीह थाना के थाना प्रभारी रामप्रवेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया था।

आरोपी पत्नी का 4 वर्षों से था प्रेम- प्रसंग
सूत्रों ने बताया कि तकनीकी शाखा का सहयोग और गुप्त सूचना के आधार पर पिछले दिनों बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के चौक थाना के बनारस बैंक निवासी रोशन भारती को पूछताछ के लिए शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए रोशन भारती ने विनोद हेंब्रम की हत्या का अपराध स्वीकार किया और बताया कि लक्ष्मी कुमारी के साथ पिछले करीब 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

पत्नी ने की थी पति की हत्या
इस प्रेम प्रसंग में उसका पति बाधक बना हुआ था, इसीलिए उक्त तिथि को रात्रि में प्लांट में कार्य करने जाने के दौरान बगल के झाड़ी के पास उसे चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी और उसका साईकिल लेकर रेलवे से मुजफ्फरपुर चले गए थे। सूत्रों ने बताया कि विगत 2-3 वर्ष पूर्व उसकी पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने प्रेमी रोशन भारती को अपनी स्कूटी गाड़ी दे दिया और बोकारो के सेक्टर 4 थाना में उक्त गाड़ी चोरी होने का अज्ञात चोर के खिलाफ एक झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!