झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू, राज्यपाल ने दी मंजूरी, जानें पूरा कार्यक्रम

Edited By Khushi, Updated: 04 Feb, 2023 12:40 PM

budget session of jharkhand assembly begins on february 27

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र इसी महीने 27 फरवरी से शुरू होने वाला है। बजट सत्र 23 मार्च तक चलेगा। इस दौरान राज्य सरकार अगले वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी।

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र इसी महीने 27 फरवरी से शुरू होने वाला है। बजट सत्र 23 मार्च तक चलेगा। इस दौरान राज्य सरकार अगले वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी। साथ ही कई महत्वपूर्ण विधेयक भी सदन में लाया जाएगा। बजट सत्र के दौरान सरकार चालू वित्तीय वर्ष के लिए तृतीय अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। वहीं, राज्य का अपना बजट 3 मार्च को पेश किया जाएगा।

9 फरवरी को होने वाली है झारखंड कैबिनेट की बैठक 
जानकारी के मुताबिक बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को फिर से लाया जा सकता है। वहीं, झारखंड कैबिनेट की बैठक 9 फरवरी को होने वाली है। उम्मीद है कि इसी कैबिनेट में विधानसभा का बजट सत्र आहूत करने का निर्णय राज्य सरकार ले सकती है।

बजट सत्र के आयोजन को लेकर राज्यपाल ने दी मंजूरी
बता दें कि 27 फरवरी से बजट सत्र के आयोजन को लेकर राज्यपाल रमेश बैस ने अपनी मंजूरी दे दी है। साथ ही राज्यपाल ने 2 विधेयकों को अपनी स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें ‘झारखण्ड आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक, 2022' और ‘झारखण्ड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक, 2022’ है। झारखण्ड आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक, 2022 के द्वारा अब राज्य की आकस्मिक निधि से निकासी की राशि 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1200 करोड़ रुपए तक की कर दी गई है।

पढ़‍िए, बजट सत्र का हर द‍िन का कार्यक्रम
25 फरवरी - राज्यपाल का अभिभाषण, अध्यादेश की प्रति पटल पर, शोक प्रकाश।
26-27 फरवरी - बैठक नहीं होगी।
28 फरवरी - प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान।
01 मार्च - बैठक नहीं होगी।
02 मार्च - प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2021-22 का तीसरा अनुपूरक बजट।
03 मार्च - प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय व्ययक का उपस्थापन।
04 मार्च - प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर विवाद।
05-06 मार्च - बैठक नहीं होगी।
07 मार्च - प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान।
08 मार्च - प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान।
09 मार्च - प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान।
10 मार्च - प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान।
11 मार्च - प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान।
12-13 मार्च - बैठक नहीं होगी।
14 मार्च - प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान।
15 मार्च- प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान।
16 फरवरी से 20 मार्च - बैठक नहीं होगी।
21 मार्च - प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान।
22 मार्च - प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान।
23 मार्च - प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान, आय-व्यय के विनियोग विधेयक का उपस्थापन एवं पारण।
24 मार्च - प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य (यदि हो)।
25 मार्च - प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य (यदि हो), गैर सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर सरकारी संकल्प)

Related Story

Trending Topics

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!