कारोबारी की पत्नी की गोली मारकर हत्या, रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Edited By Khushi, Updated: 01 Apr, 2024 12:25 PM

businessman s wife shot dead criminals committed the crime

झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने व्यवसायी रवि अग्रवाल की पत्नी के सिर में गोली मार दी।

Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने व्यवसायी रवि अग्रवाल की पत्नी के सिर में गोली मार दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र कांदरबेड़ा स्थित टेंथ माइल स्टोन के पास का है। बताया जा रहा है कि रवि अग्रवाल अपनी पत्नी व 2 बेटों के साथ भिलाई पहाड़ी स्थित मिनी पंजाब होटल से खाना खाकर कार से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान पीछा कर रहे अपराधियों ने पत्नी ज्योति अग्रवाल को गोली मार दी और अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में पत्नी ज्योति अग्रवाल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार अपराधी ने 22 व 23 फरवरी को कार्यालय के बाहर खड़े एक स्कूटर पर कागज छोड़कर चले गए थे। इसमें रवि से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, जिसके बाद रवि ने मामले की लिखित शिकायत 26 फरवरी को सीतारामडेरा थाना की पुलिस से की थी। रवि का आरोप है कि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!