झारखंड में जल्द ही चंपई सोरेन कैबिनेट का होगा विस्तार, इन नेताओं को मिल सकती है जगह

Edited By Khushi, Updated: 27 Jun, 2024 11:31 AM

champai soren cabinet will soon be expanded in jharkhand

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने कैबिनेट का विस्तार करने वाले हैं। इसे लेकर सारी कवायद पूरी हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड में 28 जून को 2 मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है।

रांची: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने कैबिनेट का विस्तार करने वाले हैं। इसे लेकर सारी कवायद पूरी हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड में 28 जून को 2 मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है।

वर्तमान में चंपई कैबिनेट में सीएम समेत कुल 10 मंत्री हैं। इनमें झामुमो कोटे से सीएम के अलावा 5 मंत्री हैं जबकि कांग्रेस कोटे से 3 और राजद कोटा से एक मंत्री हैं। विधानसभा सदस्यों की संख्या के लिहाज से झारखंड में सीएम के अलावा कैबिनेट में 11 मंत्रियों की जगह होती है। लिहाजा, कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कोटे से एक विधायक को मंत्री बनाया जाना है। वहीं SC कोटे से लातेहार सीट से एमएलए बैधनाथ राम का नाम आ सामने का सकता है। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं को शपथ की सूचना मिल चुकी हैं।

बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और कल्पना सोरेन ने बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक गुलाम अहमद मीर, कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन के बीच राज्य की वर्तमान राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई। मंत्रिमंडल को लेकर हेमंत सोरेन और गुलाम अहमद मीर के बीच चर्चा होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर अचानक पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से मिलने दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचे और सीधे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा चले गये। इस मुलाकात को बिल्कुल सीक्रेट रखा गया था क्योंकि मुलाकात के बाद गुलाम अहमद मीर अगली फ्लाइट से सीधे वापस दिल्ली लौट गये। इससे साफ है कि वह विशेष रूप से सिर्फ हेमंत सोरेन से मिलने आए थे।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!