चंपई सोरेन ने सरायकेला से BJP उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया नामांकन, बोले- झारखंड में भाजपा के पक्ष में लहर

Edited By Khushi, Updated: 25 Oct, 2024 02:35 PM

champai soren filed nomination as bjp candidate from seraikela

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सरायकेला: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

चंपई सोरेन ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष में लहर है। उन्होंने कहा, ‘‘कोल्हान क्षेत्र सहित समूचे झारखंड में भाजपा के पक्ष में लहर है। भाजपा इस बार सरकार बनाएगी।'' वहीं, सरायकेला सीट से झामुमो उम्मीदवार गणेश महली भी अपने दस्तावेज जमा करने के लिए नामांकन केंद्र पहुंचे। महली हाल में भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए थे। झामुमो ने बीते गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची में इस सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में महली के नाम की घोषणा की थी। सरायकेला उन 43 विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है जहां 13 नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में - 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बृहस्पतिवार तक 433 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हो गयी है और 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!