चंपई सोरेन ने झारखंड सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- "सुरक्षा में लगे वाहनों को लिया गया वापस"; पुलिस ने कही ये बात

Edited By Harman, Updated: 26 Sep, 2024 12:05 PM

champai soren made serious allegations against the jharkhand government

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड की वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल,चंपई सोरेन की सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस ले लिया गया है। इसकी जानकारी चंपई सोरेन ने स्वयं अपने आधिकारिक अकाउंट एक्स के जरिए दी है।

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड की वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल,चंपई सोरेन की सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस ले लिया गया है। इसकी जानकारी चंपई सोरेन ने स्वयं अपने आधिकारिक अकाउंट एक्स के जरिए दी है।

चंपई सोरेन ने 'एक्स' पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि,"सभी नियमों एवं प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए राज्य सरकार ने मेरी सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस बुला लिया है। झारखंड में अपने लोगों के बीच मुझे किसी भी प्रकार की सुरक्षा की जरूरत नहीं है।"

पुलिस ने आरोपों को किया खारिज
वहीं पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहने वाले चार वाहनों को हटाया गया है, जबकि वर्तमान में भी चंपई सोरेन के पास एक बुलेट प्रूफ सफारी, दो जिप्सी, 1 जैमर स्कार्पियो, एक इनोवा वाहन हैं।इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री को 63 सुरक्षा कर्मियों की सेवाएं भी दी जा रही है, जिनमें से छह विशेष शाखा के बॉडीगार्ड हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!