विवाहित बेटी से प्रेम प्रसंग के चलते चाचा ने की भतीजे की हत्या, गमछे से बांध पेड़ पर लटकाया शव, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 18 May, 2026 05:57 PM

uncle kills nephew due to love affair with married daughter

पुलिस ने बताया कि रवि सिंह ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और उन्होंने अपराध में इस्तेमाल की गई लाठी बरामद कर ली है।

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में अपनी विवाहित बेटी के साथ प्रेम संबंध को लेकर अपने भतीजे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

चचेरी बहन से करने गया था शादी की बात
पवन सिंह (24) का शव शुक्रवार को सतबरवा क्षेत्र के एक जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस उपाधीक्षक राजेश यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पवन पर आरोप था कि उसका अपनी चचेरी बहन के साथ विवाहेतर संबंध था, जो विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है। हालांकि, महिला की पवन से शादी करने में रुचि नहीं थी। पीड़ित 15 मई को सतबरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में अपनी चचेरी बहन के पैतृक घर गया था ताकि उसे शादी करने के लिए मना सके। 

शव पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके पिता रवि सिंह ने गुस्से में आकर पवन सिंह के सिर पर पीछे से लाठी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यादव ने बताया कि रवि सिंह शव को कंधे पर उठाकर समीप के जंगल में ले गया और वहां उसने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को एक गमछे से बांध कर पेड़ पर लटका दिया। मृतक के पिता के बयान के आधार पर महिला, उसके पति और रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रवि सिंह ही अपराधी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि रवि सिंह ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और उन्होंने अपराध में इस्तेमाल की गई लाठी बरामद कर ली है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!