झारखंड के नए राज्यपाल बनने पर CM हेमंत ने संतोष गंगवार को दी बधाई, कहा- वीर भूमि पर आपका हार्दिक स्वागत

Edited By Khushi, Updated: 28 Jul, 2024 05:51 PM

cm hemant congratulated santosh gangwar on becoming

झारखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्यपाल बदले गए हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की जगह अब संतोष गंगवार लेंगे, उनके नाम का ऐलान राष्ट्रपति भवन से कर दिया गया है। नए राज्यपाल बनने पर सीएम हेमंत ने संतोष गंगवार को बधाई दी।

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्यपाल बदले गए हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की जगह अब संतोष गंगवार लेंगे, उनके नाम का ऐलान राष्ट्रपति भवन से कर दिया गया है। नए राज्यपाल बनने पर सीएम हेमंत ने संतोष गंगवार को बधाई दी। सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट जारी कर नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार को बधाई है।

सीएम हेमंत ने कहा है, “झारखंड के नव नियुक्त राज्यपाल आदरणीय संतोष गंगवार जी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। झारखंड की महान और वीर भूमि पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।“ वहीं, सीएम हेमंत ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को भी महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। वहीं, बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते शनिवार रात झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत आधा दर्जन राज्यों में नया राज्यपाल को नियुक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की है।

कौन हैं संतोष गंगावर
संतोष गंगावर के बारे में बात करें तो वे उत्तर प्रदेश बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। बरेली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 8 बार सांसद रह चुके संतोष कुमार गंगवार, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेन्‍द्र मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभाओं के दौरान कहा था कि संतोष गंगवार को कुछ अलग से स्थान दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!