CM हेमंत ने श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, बोले- राज्य के सभी मेहनतकश श्रमिक हमारी प्राथमिकता में हैं

Edited By Khushi, Updated: 01 May, 2023 04:54 PM

cm hemant extended best wishes on labor day

आज यानी 1 मई को श्रमिक दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी

रांची: आज यानी 1 मई को श्रमिक दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश का दूरस्थ स्थान हो या फिर कोई गांव या शहर, हमारे वीर श्रमिक अपनी मेहनत, लगन और शक्ति से देश की अर्थव्यवस्था का पहिया चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप को किया ध्वस्त, कई चीजें की बरामद
ये भी पढ़ें- सुदेश कुमार महतो ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कहा- सरकार की नीयत में शुरू से है खोट

"राज्य के सभी मेहनतकश श्रमिक हमारी प्राथमिकता में हैं"

सोरेन ने कहा कि कोरोना काल में श्रमिकों की विकट समस्याओं को देख पूरा देश स्तब्ध रह गया था। आज झारखंड सरकार द्वारा राज्य के श्रमिक भाई-बहन और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी मेहनतकश श्रमिक हमारी प्राथमिकता में हैं। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम जीवन और श्रम शक्ति को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।

ये भी पढ़ें- कॉलेज जाने के बहाने Remix Fall पहुंचे 4 छात्र, नहाने के दौरान डूबने से 2 की मौत
ये भी पढ़ें- साहिबगंज में आम के बाग में आकाशीय बिजली गिरने से 4 बच्चों की मौत...1 गंभीर रूप से घायल, CM हेमंत ने जताया दुख

किसी भी देश के विकास के लिए मजदूरों की होती है अहम भूमिका
मजदूर दिवस 1 मई को मनाया जाता है। मजदूर दिवस को लेबर डे, श्रमिक दिवस या मई डे के नाम से भी जाना जाता है। श्रमिकों के सम्मान के साथ ही मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के उद्देश्य से भी इस दिन को मनाते हैं, ताकि मजदूरों की स्थिति समाज में मजबूत हो सके। मजदूर किसी भी देश के विकास के लिए अहम भूमिका में होते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!