CM हेमंत ने झारखंड वासियों को चैत्र नवरात्र की दी बधाई, कही ये बात

Edited By Khushi, Updated: 19 Mar, 2026 05:49 PM

cm hemant extends greetings to state residents on chaitra navratri here is what

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को चैत्र नवरात्र, उगादी और नव संवत्सर सहित कई त्योहारों के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये त्यौहार नई शुरुआत के प्रतीक हैं और लोगों को विश्वास, संयम और नई ऊर्जा के साथ...

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को चैत्र नवरात्र, उगादी और नव संवत्सर सहित कई त्योहारों के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये त्यौहार नई शुरुआत के प्रतीक हैं और लोगों को विश्वास, संयम और नई ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

"मां सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें"
सोरेन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा, उगादी और नव संवत्सर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ये पवित्र त्यौहार हमें आस्था, संयम और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। मां सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। मां की कृपा सभी पर बनी रहे - यही मेरी हार्दिक कामना है।" सोरेन ने लोगों से भक्ति, एकता और एकजुटता की भावना के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया, जिससे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिले।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!