सीता सोरेन पर टिप्पणी करना इरफान अंसारी को पड़ गया भारी, BJP ने निर्वाचन आयोग में की शिकायत

Edited By Khushi, Updated: 26 Oct, 2024 11:04 AM

commenting on sita soren proved costly for irfan ansari

भाजपा की झारखंड इकाई ने पार्टी नेत्री सीता सोरेन के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

रांची: भाजपा की झारखंड इकाई ने पार्टी नेत्री सीता सोरेन के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं सोरेन आदिवासी समुदाय की एक प्रमुख व्यक्ति हैं। भाजपा ने शिकायत में दावा किया है कि अंसारी ने अपनी टिप्पणी से राज्य में आदिवासी समुदाय और विधवाओं दोनों का अपमान किया है। पार्टी ने आयोग से अनुरोध किया कि अंसारी को नामांकन दाखिल करने से रोका जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि सीता सोरेन एक अनुसूचित जनजाति और विधवा महिला हैं और किसी विधवा महिला को ऐसा कहकर संबोधित करना न सिर्फ आदिवासियों का अपमान है बल्कि राज्य और देश के सभी विधवा महिलाओं का भी अपमान है। कांग्रेस पार्टी की आदिवासी महिला के बारे में क्या सोच है वो अब जग जाहिर हो चुका है। वहीं, सीता सोरेन ने ‘एक्स' पर कथित टिप्पणी का एक वीडियो साझा किया और कहा कि अंसारी को माफी मांगनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से अंसारी को हटाने का आग्रह किया।

वहीं, इरफान अंसारी ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और उनकी बातें संदर्भ से हटकर पेश की गई हैं। उन्होंने दावा किया कि मूल वीडियो में सोरेन का कोई उल्लेख नहीं है और आरोप पूरी तरह से गलत हैं। अंसारी ने कहा कि वह इस संबंध में भाजपा और सोरेन के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराएंगे।

दरअसल, 24 अक्टूबर को नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इरफान अंसारी वीडियो में उनको बॉरो खिलाड़ी बताते हुए अमर्यादित बात कहते हुए सुनाई दिए थे। इसी मसले पर राजनीति गरमाई हुई है। बता दें कि सीता सोरेन हमेशा से जामा सीट से चुनाव लड़ती आ रही हैं। इस बार भाजपा ने उन्हें जामताड़ा में इरफान अंसारी के खिलाफ मैदान में उतारा है। सीता सोरेन ने नामांकन दाखिल करने के बाद वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। चुनाव के समय मंईयां सम्मान का झांसा दिया जा रहा है, लेकिन इस बार जनता सब कुछ समझ चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!